फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth commits suicide by jumping in front of train

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दी

Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of train
जगदीशपुर (अमेठी)। उतेरिटया-वाराणसी रेल ट्रैक पर बुधवार देर रात एक युवक अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद चालक ने ट्रेन रोक कर मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना कराया। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान के साथ कार्रवाई में जुटी है।
शव के छत विक्षत होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसी बीच रास्ते में मवेशी भी ट्रेन से टकरा गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
दिल्ली से डिबरूगढ़ जा रही थी राजधानी एक्सप्रेस के सामने बुधवार रात सिंदुरवा क्रॉसिंग के पास अचानक एक युवक कूद गया। युवक के कूदने के बाद चालक ने ट्रेन रोककर मामले की सूचना स्टेशन मास्टर निहालगढ़ को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटाने व जांच के बाद ट्रेन को रवाना कराया। सिंदुरवा से ट्रेन आगे बढ़ी ही थी कि अढनपुर के पास ट्रैक पर आए मवेशी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशी के चपेट में आने बाद ट्रेन को दोबारा रोकर जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान करीब 15 मिनट रेल ट्रैक बाधित रहा। निहालगढ़ स्टेशन पहुंचने के बाद लोको पायलट वीरेंद प्रसाद ने मेमो के जरिए मामले की सूचना स्टेशन मास्टर अमित कुमार को दी।

सूचना के बाद आरपीएफ ने क्षेत्र के बाहर की घटना होने के कारण मामले की जानकारी कमरौली पुलिस को दी गई। सूचना पर कमरौली पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ शव की पहचान कराने में जुटी है। एसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव का पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान के बाद सही कारणों का पता कर लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed