फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young woman murdered by slitting her throat: Body found 50 meters away from home in Amethi

युवती की गला रेतकर हत्या: घर से 50 मीटर दूर नहर किनारे मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 15 Apr 2026 09:27 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 15 Apr 2026 09:27 AM IST
सार

अमेठी जिले के एक गांव में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती का शव घर से 50 मीटर दूर नहर किनारे पाया गया। मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म की आशंका है।

विज्ञापन
Young woman murdered by slitting her throat: Body found 50 meters away from home in Amethi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी जिले की गौरीगंज कोतवाली के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे शव मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


सुबह नहर की ओर गए कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। गले पर धारदार हथियार के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें - यूं ही नहीं लगी आंबेडकर का नाम लेने की होड़, वोट बैंक असली निशाना; आने वाले चुनाव हैं दलों के निशाने पर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूल खुले 15 दिन हुए पर अभी भी है नई किताबें मिलने का इंतजार, 25 जिलों में प्रक्रिया है बिल्कुल सुस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया ताकि घटना की कड़ी स्पष्ट हो सके। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही है।

शव की स्थिति देख लोगों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच जारी है। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने जल्द खुलासा करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed