फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young woman found hanging in room; dies

Amethi News: कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young woman found hanging in room; dies
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के सिधौली गांव के साईं चौराहे पर सोमवार को 19 वर्षीय रंजनी घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन



पिता आसाराम ने बताया कि उनके बेटे रामकिशोर और ईश्वर शहर में मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह किसी काम से गांव के बाहर गए थे। देर शाम लौटकर बेटी को आवाज लगाई मगर जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो रंजनी रस्सी के सहारे फंदे से लटकी थी। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा मगर उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



घटना के बाद युवती की मौत को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं। परिजन भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं बता सके। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत की वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। रंजनी की मौत से परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed