{"_id":"61f437ab70990347be0583a6","slug":"young-voters-will-be-decisive-in-the-assembly-elections-amethi-news-lko615398348","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में निर्णायक होंगे युवा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में निर्णायक होंगे युवा मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (अमेठी)। विधानसभा चुनाव में हर एक बूथ पर युवा शक्ति प्रत्याशियों का भाग्य लिखने में निर्णायक साबित होगी। पहली बार मतदाता बने युवाओं की समझ और उत्साह जिस तरफ घूमा उसकी जीत तय है। 20 से 39 वर्ष के युवा भी चुनाव में प्रत्याशियों की हवा बदल सकते हैं। युवा मतदाता की संख्या कुल वोटरों के सापेक्ष करीब 50 प्रतिशत है।
कहा जाता है कि जमाना उस ओर चलता है जिस ओर जवानी चलती है। विधानसभा चुनाव में भी युवा मतदाता की भूमिका खास होगी। जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में युवा वोटर्स पर बात की जाए तो 214 मतदान केंद्रों पर बने 396 बूथों के हर एक बूथ पर उनकी शक्ति हावी है। आंकड़ों पर गौर करें तो युवाओं की उंगलियां सभी प्रत्याशियों का चुनावी सफर लिखने में अहम किरदार निभाएंगी। सबसे पहले बात 18 से 19 साल के ऐसे मतदाताओं की जो इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। इन युवा वोटर्स की संख्या 3,516 है। यह युवा वोटर निर्णायक भूमिका निभा कर परिणाम प्रभावित कर सकते हैं। 20 से 29 व 30 से 39 आयु वर्ग के 1,76,371 वोटर किसी भी पार्टी या प्रत्याशी की किस्मत बदल सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र में 1,79,887 युवा शक्ति कहे जाने वाले मतदाता के ये आंकड़े अपनी शक्ति को मतदान से पहले ही एहसास कराने में खास हैं। ऐसे में निश्चित है कि हर राजनीतिक दल व प्रत्याशी युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पहली प्राथमिकता पर रखकर उनकी ताकत को बटोरने के लिए खास नजर रखेगा। (संवाद)
युवाओं की बात
चुनाव आते ही हर राजनीतिक दल युवाओं को तरह-तरह से रिझाने का काम करते हैं। जरूरी है कि बेहतर लोकतंत्र के लिए शिक्षित युवा लोग लालच के बजाय राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग करें। -सौरभ अवस्थी, सेमरौता-तिलोई
विज्ञापन
वादे पर खरा उतरने वाले को वोट
चुनाव से पहले घोषणा पत्र में युवाओं के हित की तमाम बात की जाती है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद कितनी बातें सत्य साबित होती हैं यह सभी जानते हैं। युवाओं के लिए किए गए वादे पर जो खरा उतरेगा मेरा वोट उसी को जाएगा। -सुभाष चंद्र गुप्ता, इन्हौना-तिलोई
स्वच्छ छवि को प्राथमिकता
पहली बार अपना मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरा वोट ऐसे जन प्रतिनिधि को जो स्वच्छ छवि का हो और बेरोजगारी दूर करे। कहा कि आज के नेता एक दूसरे की आलोचना करने में ही समय गंवा देते हैं। क्षेत्र का विकास करने हुए बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने वाले नेता को ही हम मतदान करेंगे। -सचिन गोस्वामी, यूसुफ नगर-तिलोई
युवाओं का करें सहयोग
जाति धर्म से ऊपर उठकर युवाओं की बात करने वाले योग्य जनप्रतिनिधि को चुनना मेरी प्राथमिकता होगी। जो सभी को एक साथ लेकर चल सके। बिना किसी पक्षपात के क्षेत्र का विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की लड़ाई में अपना सहयोग दे। हम उसी को अपना मत करेंगे। -रिजवान अहमद,
आयु वर्ग के हिसाब से मतदाताओं की संख्या
18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता- 3,516
20 से 29 आयु वर्ग के मतदाता - 69,065
30 से 39 आयु वर्ग के मतदाता - 1,07,306
40 से 49 आयु वर्ग के मतदाता - 75,421
50 से 59 आयु वर्ग के मतदाता - 49,90ं1
60 से 69 आयु वर्ग के मतदाता - 28,070
70 से 79 आयु वर्ग के मतदाता - 1,29,42
80 से अधिक - 4809
कुल मतदाता - 3,51,090
युवा मतदाताओं की स्थिति
18 से 19 - आयु वर्ग - 3,516
20 से 29 - आयु वर्ग - 69,065
30 से 39 - आयु वर्ग - 1,07,306
कुल युवा मतदाता - 179887