{"_id":"65bfe9181fa4448b4d06d78f","slug":"young-man-who-went-to-aunts-house-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-113060-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुआ के घर गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुआ के घर गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। बुआ के घर गए युवक की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
गौरीगंज थाने के शीतला बख्श का पुरवा मजरे गुवावां निवासी आशीष कुमार (19) शनिवार सुबह पूरे चेतऊ गांव बुआ के घर गया था। वहां देर शाम संदिग्ध दशा में आशीष की मौत की सूचना दी गई। वहां पहुंचे पिता बैजनाथ ने पुत्र के हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। बैजनाथ का कहना है कि आशीष उनकी बहन के परिवार की लड़की के बुलावे पर शनिवार सुबह वहां गया था। आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने मिलकर आशीष की हत्या कर दी। पिता ने मामले की लिखित सूचना भी पुलिस को दी।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि आशीष के सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।