{"_id":"682c00ee52033b15290c7147","slug":"young-man-sleeping-outside-his-house-was-killed-by-hitting-him-with-hammer-in-amethi-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या, गांव के ही चार लोग नामजद; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या, गांव के ही चार लोग नामजद; तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 20 May 2025 09:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 May 2025 09:41 AM IST
सार
अमेठी में घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी गई। शोर सुनकर घर पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मृतक की मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में सोमवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा भदसाना गांव की है। गांव निवासी बच्चन उर्फ इंतजार (28) की हत्या हुई है। पत्नी मोनी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 2 बजे कुछ लोग दबे पांव आए थे। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बच्चन पर हथौड़े से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: सेहरावत ने खूब बेची फर्जी मार्कशीट व डिग्री, विदेश में नौकरी-पढ़ाई के लिए भी देता था; एसटीएफ कर रही जांच
विज्ञापन
घटना के वक्त मोनी बच्चों के साथ पास में ही दूसरी चारपाई पर लेटी थी। मां सैदून ने अल्ताफ, इस्लाम, सलमान, सुलेमान और पप्पू उर्फ सुशील दुबे समेत छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि मृतक के परिवार और आरोपियों के बीच पहले से पारिवारिक रंजिश चल रही थी। यही रंजिश घटना का कारण बनी।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।