{"_id":"6ad27fca0b34a73517059441","slug":"3000-saplings-planted-using-the-miyawaki-method-amethi-news-c-96-1-ame1002-178279-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मियांवाकी पद्धति से लगाए 3000 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मियांवाकी पद्धति से लगाए 3000 पौधे
Sat, 17 Oct 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के अन्नी बैजल गांव में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मियांवाकी पद्धति से 3000 पौधे लगाए गए। पहल का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने, जैव विविधता का संरक्षण करने और लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
टिकरिया सीमेंट प्लांट के प्रमुख मनीष पुरोहित ने बताया कि ग्राम पंचायत की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मियांवाकी पद्धति में कम जगह पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे सघन रूप से लगाए जाते हैं। इससे कम क्षेत्र में हरित क्षेत्र विकसित करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और उनकी देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संतोष सिंह, प्रोडक्शन हेड सुमित श्रीवास्तव, टिकरिया लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्वेता मनीष पुरोहित, पर्यावरण विभाग की प्रमुख शीबा खान, बाबूपुर जूनियर स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।