फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Audience delighted by the staging of Ram Vivah (the wedding of Lord Ram)

Amethi News: राम विवाह का मंचन देख दर्शक आनंदित

Sat, 17 Oct 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Audience delighted by the staging of Ram Vivah (the wedding of Lord Ram)
. जायस कस्बे में रामलीला मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
अमेठी। जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। कहीं राम विवाह और राम कलेवा की लीला ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया तो कहीं वनगमन, राम-निषाद संवाद, दशरथ मरण और सीताहरण के मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन


गौरीगंज के चौक बाजार स्थित श्रीरामलीला में बृहस्पतिवार को पांचवें दिन राम विवाह के दौरान पांव पूजन की रस्म निभाई गई। अयोध्या से आए कलाकारों ने राम कलेवा का मंचन किया। अमेठी में श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित 10 दिवसीय रामलीला में वनगमन, राम-निषाद संवाद, केवट प्रसंग की लीलाओं का मंचन हुआ। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन


जगदीशपुर के निहालगढ़ में रामलीला में नारद मोह, श्रवण वध और भगवान राम के जन्म का मंचन किया गया। जायस के मोहल्ला चौधराना में श्रीराम यश वर्णन समिति की रामलीला में सीताहरण का मंचन हुआ। मुंशीगंज के सरायखेमा गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। मुसाफिरखाना के रामलीला मैदान में सीताहरण और जटायु वध का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed