{"_id":"6660da56d2dfea31560dfa69","slug":"young-man-climbing-a-tree-while-plucking-mangoes-falls-to-death-amethi-news-c-96-1-ame1002-119975-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आम तोड़ने पर पेड़ पर चढ़े युवक की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आम तोड़ने पर पेड़ पर चढ़े युवक की गिरकर मौत
Thu, 06 Jun 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की गिरकर मौत हो गई। मुसाफिरखाना थाने के रामदीन का पुरवा मजरे सेवई गांव निवासी दीपक (22) अपनी ससुराल अमेठी थाने के धमरावा गांव में रहता था। बुधवार को दीपक अपनी ससुराल धमरवा स्थित बाग में पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा था।
तभी संतुलन बिगड़ने से दीपक पेड़ से नीचे गिर गया। पेड़ से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल दीपक को लेकर परिजन आनन-फानन में सीएचसी अमेठी ले गए। जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने रेफर किया तो परिजन मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल ने गए।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के मौत की सूचना पर पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है तो परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद