फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   young man attacked mother-son duo with knife while they were working in field and killed them In Amethi

UP News: युवक ने दिनदहाड़े भाभी-भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला, चीखें सुन दहल गया पूरा गांव; इतनी सी थी बात

Thu, 21 Aug 2025 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 04:21 PM IST
सार

अमेठी में जमीन विवाद में युवक ने भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी ने खेत में काम करते समय कुल्हाड़ी से हमला किया। कुछ ही देर में दोनों की सांसें टूट गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
young man attacked mother-son duo with knife while they were working in field and killed them In Amethi
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्य़ूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार को युवक ने खेत में काम कर रही भाभी और भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। सूचना पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव की है। सुबह रामा (40) अपने बेटे आकाश (20) के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी समय रामराज उर्फ राजू पासी अपनी पत्नी रामलली और तीन नाबालिग बच्चों के साथ वहां पहुंचा। उसने कुल्हाड़ी से रामा और आकाश पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 

young man attacked mother-son duo with knife while they were working in field and killed them In Amethi
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोर सुनकर गांववाले बीच बचाव करने पहुंचे। लेकिन, तब तक मां-बेटे बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। इस बीच हमलावर पत्नी और बच्चों के साथ वहां से भाग गया। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी, मुसाफिरखाना पहुंचे। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
 

young man attacked mother-son duo with knife while they were working in field and killed them In Amethi
अस्पताल में लगी लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। बताया गया कि रामराज उर्फ राजू पासी के खेत में तीन दिन पहले अज्ञात लोगों ने कीटनाशक दवा डाल दी थी। इससे उसकी धान की फसल पीली पड़ गई थी। रामराज को शक था कि उनके भाई उदयराज के बेटे आकाश (20) ने खेत में दवा डाली है। इसी शंका में उसने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

मामले में मृतका रामा के भाई जगराम ने रामराज और उसके परिवार के लोगों पर हत्या करने के मामले में तहरीर दी है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि रामराज और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed