फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   You will not get pension without putting your thumb in the bank.

Amethi News: बिना बैंक में अंगूठा लगाए नहीं मिलेगी पेंशन

Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
You will not get pension without putting your thumb in the bank.
अमेठी। वृद्धावस्था पेंशनरों की रुकी पेंशन तभी जारी हो सकेगी, जब तक वे संबंधित बैंक शाखा में जाकर अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी नहीं करा लेते हैं। समाज कल्याण विभाग ने ऐसे 7634 पेंशनरों की सूची खंड विकास अधिकारी कार्यालय व पंचायत सहायकों को भेजकर जल्द ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा है। शासन ने वृद्धावस्था पेंशन प्रणाली का भुगतान आधार आधारित कर दिया है।
विज्ञापन


जिले के 7634 पेंशनरों के बैंक खातों में पेंशन की धनराशि नहीं आ सकी है। इन पेंशनरों द्वारा संबंधित बैंक शाखा में ई केवाईसी नहीं कराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि जिले के सभी पंचायत सहायकों व बीडीओ कार्यालय को ई केवाईसी कराने के लिए पेंशनरों का डाटा भेजा है। उन्होंने तत्काल पेंशनरों से संपर्क कर ई केवाईसी कराने को कहा है। ई केवाईसी न होने की हालत में पेंशन नहीं मिल सकेगी। उन्होंने पेंशनरों से अपील किया है कि जल्द वे बैंक पास बुक, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ बैंक शाखा में जाकर अपनी ई केवाईसी करा लें। जिससे सुचारू रूप से पेंशन उनके बैंक खातों में आती रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed