फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Won lakhs from online games, sacrificed his life due to threats from thugs

Amethi News: ऑनलाइन गेम से जीते लाखों, ठगों की धमकी से दे दी जान

Thu, 29 Aug 2024 04:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Won lakhs from online games, sacrificed his life due to threats from thugs
राकेश यादव फाइल फोटो
अमेठी सिटी। ऑन लाइन गेम से लाखों रुपये जीतने वाले एक युवक को गांव के ही कुछ दबंगों ने ठगी करने के बाद इतना धमकाया कि युवक ने मंगलवार रात घर में फांसी लगाकर जान गवां दी। पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन


ठगों की प्रताड़ना और धमकी का आरोप लगाते हुए पीड़ित की मां ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सरायं खेमा गांव निवासी व चाय विक्रेता राकेश यादव (24) ने ऑनलाइन गेम के जरिए कुछ दिन पूर्व तीन लाख 55 हजार रुपये जीते थे। इसका पता चलने पर गांव के कुछ युवक उसके पीछे लग गए। परिजनों के मुताबिक, गांव के कुछ युवक ने टीडीएस के नाम पर काटे गए एक लाख छह हजार रुपये वापस दिलाने का झांसा देकर राकेश से 50 हजार ले लिए। साथ ही आधार, पैन कार्ड व मोबाइल ले लिया।
विज्ञापन

आरोपी युवकों ने उससे और रुपयों की मांग शुरू कर दी। धमकी भी देने लगे, कि रुपये नहीं दोगे तो उसके दस्तावेजों के आधार पर वह ऋण निकाल लेंगे। घर वालों को भी मुसीबत में फंसा देंगे। इन धमकियों से राकेश घबरा गया। आरोप है कि दस्तावेज व मोबाइल मांगे तो उससे मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी भी दी गई। राकेश इतना परेशान हो गया कि वह अवसाद में आ गया। परिजनों को बात बताई। बाद में पुलिस से भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खास दिलचस्पी न लेते हुए लापरवाही की। दोनों के बीच सुलह करा दिया। इसके बाद भी न राकेश के रुपये वापस हुए और न दस्तावेज मिले। आरोपियों ने मोबाइल क्षतिग्रस्त करने के बाद वापस किया। धमकियों से भयग्रस्त युवक ने मंगलवार देररात घर के कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका की मां शांती देवी ने उक्त आरोप लगाते हुए गांव के ही अनुराग जायसवाल, तूफान सिंह, विशाल सिंह व हंसराज मौर्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नहीं निकला डर और दे दी जान
युवक की बड़ी बहन सरिता ने बताया कि आरोपियों ने भाई को इतना धमका दिया था, कि वह डिप्रेशन में आ गया था। घर में बड़बड़ाने लगा था कि हमें फंसा दिया है, अब आरोपी पूरे घर को फंसा देंगे। राकेश का इलाज शुरू कराया गया था। आरोपियों से मनुहार भी की थी, बावजूद इसके आरोपियों ने मोबाइल तोड़कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही की। दबाव डाल कर सुलह कराया।

पिता व एक भाई की पहले ही हो चुकी मौत
राकेश के पिता रामचंद्र की मौत हो चुकी है। एक भाई शिवराम की भी मौत हो चुकी है। उसके दो अन्य भाई बजरंग व बलराम हैं। बड़ी बहन सरिता की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन ममता घर में है। राकेश की अविवाहिता था। मां व बहन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रो रही हैं।


दोनाें पक्षों ने खुद की थी सुलह
मुंशीगंज एसओ प्रेमचंद गौतम ने बताया कि युवक को ड्रीम एलेवन गेम के जरिए रुपये मिले थे। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पर जबरन सुलह कराने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है। दोनों पक्षों ने खुद सुलह की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed