{"_id":"6765c1c1bf43b7533b021d44","slug":"women-upset-due-to-negligence-in-distribution-of-nutritious-food-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1002-131630-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुष्टाहार वितरण में लापरवाही से बिफरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुष्टाहार वितरण में लापरवाही से बिफरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन
Sat, 21 Dec 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित विकास भवन में प्रदर्शन करती महिला किसान व अन्य। -स्थानीय नागरिक
अमेठी सिटी। कुपोषित व गर्भवती महिलाओं में वितरित होने वाले पुष्टाहार में बरती जा रही लापरवाही से नाराज महिला किसान शुक्रवार को प्रदर्शन पर उतर आईं। महिलाओं ने विकास भवन में प्रदर्शन करने के बाद डीपीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
जिले में 1049 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 1,81,716 बच्चों संग 13,295 गर्भवती और 10,245 धात्री महिलाओं को जिला कार्यक्रम विभाग की ओर से पोषाहार देने की व्यवस्था बनाई गई है। वर्तमान समय में यह व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हालत यह है कि किसी भी केंद्र पर नियमित पोषाहार वितरित नहीं हो रहा है। इससे नाराज महिला किसान शुक्रवार को प्रदर्शन पर उतर आईं।
हाथों में लाठी-डंडा लेकर विकास भवन पहुंचीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुष्टाहार का वितरण महज कागजों में हो रहा है। महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे डीपीओ ने समझा कर उन्हें शांत किया। इसके बाद महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन देकर पोषाहार वितरण की जांच कराते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर किसान नेता रीता सिंह, श्यामा, शंकुतला, रानी, सुषमा व धर्मावती महिलाएं मौजूद रहीं।