फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women injured in dispute

दबंगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 10 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women injured in dispute
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के ओरीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात मामूली विवाद में दबंगों ने एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर बचाव करने पहुंचे तीन ग्रामीणों की भी दबंगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के ओरीपुर गांव निवासी महिसिना अपने बच्चों के साथ अकेले घर मेें रहती है। महिसिना का पति बाहर नौकरी करता है। गुरुवार रात गांव के अकबाल बहादुर व नसीम ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घर के पानी निकासी को बंद कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर सबने मिलकर महिसिना की लाठी-डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाव के लिए पहुंचे गांव के ही सुल्तान अहमद, अवसर व आजाद की भी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना सार्वजनिक होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ उपनिरीक्षक संजय राय गांव पहुंच गए। उपनिरीक्षक ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मेडिकल व उपचार के बाद पीड़िता महिसिना की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed