फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   'Mahila Shakti Manch' to be set up in 682 Gram Panchayats.

Amethi News: 682 ग्राम पंचायतों में बनेगा महिला शक्ति मंच

Mon, 05 Oct 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
'Mahila Shakti Manch' to be set up in 682 Gram Panchayats.
अमेठी सिटी। गांव की महिलाओं को अपनी समस्या के लिए अब अकेले रास्ता नहीं तलाशना पड़ेगा। जिले की 682 ग्राम पंचायतों में महिला शक्ति मंच बनाया जाएगा। इसके जरिये 9,22,443 महिलाओं तक पहुंच बनाई जाएगी। मंच पर महिलाएं अपनी समस्याएं साझा करेंगी। सुरक्षा, अधिकार, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेंगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


शक्ति मंच को महिलाओं के लिए गांव में संवाद का साझा स्थान बनाया जाएगा। यहां घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराध जैसे मामलों पर चर्चा होगी। महिलाओं को बताया जाएगा कि परेशानी होने पर कहां शिकायत करनी है। कानूनी सहायता की जरूरत होने पर संबंधित विभाग तक पहुंचने का रास्ता भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


खास जोर उन महिलाओं को जोड़ने पर रहेगा, जो सामाजिक संकोच के कारण अपनी परेशानी सामने नहीं रख पातीं। मंच पर दूसरी महिलाओं के साथ बातचीत से उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। एक महिला को मिली जानकारी उसके परिवार और आसपास की महिलाओं तक पहुंच सकेगी। इससे गांव में जागरूकता का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया और संबंधित विभाग तक पहुंचने का तरीका बताया जाएगा। एसपी सरवणन टी ने बताया कि महिला सुरक्षा में जागरूकता की बड़ी भूमिका है। महिलाओं को अपने अधिकारों और सहायता के माध्यमों की जानकारी होनी चाहिए। किसी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करना चाहिए।


इंसेट
बताए जाएंगे साइबर ठगी से बचने के तरीके
मोबाइल और ऑनलाइन भुगतान का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ा है। महिलाओं को फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक, फर्जी बैंक अधिकारी और सोशल मीडिया के जरिये होने वाली ठगी से बचने के तरीके बताए जाएंगे। ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed