{"_id":"696541f762e3eea7bd0a9184","slug":"women-farmers-are-upset-due-to-lack-of-water-in-the-canals-amethi-news-c-96-1-ame1002-156409-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहरों में पानी न पहुंचने से बिफरीं महिला किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहरों में पानी न पहुंचने से बिफरीं महिला किसान
Tue, 13 Jan 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गेहूं फसल की सिंचाई के समय नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों में नाराजगी है। सोमवार को महिला किसानों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की गई।
रीता सिंह जनकल्याण समिति के बैनर तले महिलाओं ने नारेबाजी की और सिंचाई कार्यालय पहुंचीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सिंचाई के समय नहरों में पानी न मिलने से गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। खेतों में नमी की कमी से पैदावार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। महिला किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया और व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई।
महिला किसानों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नहरों में नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी न पहुंचने से छोटे किसानों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि समस्या का समाधान न होने तक आवाज उठाई जाती रहेगी। घेराव के बाद अधिशासी अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन में नहरों की सफाई, समयबद्ध आपूर्ति और टेल तक समान जल वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में सुषमा, रानी, कमलेश, सीमा आदि शामिल रहीं।