{"_id":"6af8ba2ccc88788acc0be6fd","slug":"women-began-a-36-hour-fast-without-water-amethi-news-c-96-1-ame1002-180413-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिलाओं ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिलाओं ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत
Sun, 15 Nov 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम स्थित सगरा। -संवाद
अमेठी सिटी। छठ महापर्व पर शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया। घरों में गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर भगवान सूर्य को भोग लगाया गया। अब रविवार शाम को व्रती महिलाएं घाटों और तालाबों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसे लेकर शहर से गांव तक छठ पूजा की तैयारियां की गई हैं।
चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की परंपरा निभाई गई। व्रती महिलाओं ने सुबह से उपवास रखकर शाम को मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों में वितरित किया। इसके साथ ही निर्जला व्रत शुरू हो गया। अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही व्रत का पारण होगा।
गौरीगंज के असैदापुर वार्ड निवासी पूनम देवी ने बताया कि खरना के बाद शुरू होने वाला निर्जला व्रत छठ पूजा का सबसे कठिन चरण होता है। इस दौरान अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है। परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना के साथ सूर्य और छठी मइया की आराधना की जाती है। रविवार शाम को परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन
कटरा निवासी संगीता देवी ने बताया कि छठ पूजा में शुद्धता, पवित्रता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू कर दिया है। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूप और दउरा में पूजन सामग्री सजाई जाएगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होगा।
तालाबों और घाटों पर की गईं व्यवस्थाएं
रविवार शाम को अर्घ्य देने के लिए गौरीगंज के लोदीबाबा घाट सहित जिले के विभिन्न तालाबों और घाटों पर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। घाटों पर प्रकाश, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किए जा रहे हैं। व्रती महिलाएं सूप और दउरा में गन्ना, नारियल, ठेकुआ, चावल के लड्डू, मूली, कंदमूल, फल और फूल सजाकर पहुंचेंगी। पारंपरिक छठ गीतों के बीच जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन करेंगी।