फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women are becoming economically empowered by becoming toilet cleaners

Amethi News: टॉयलेट क्लीनर बना महिलाएं आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त

Tue, 27 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 27 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming economically empowered by becoming toilet cleaners
परसावां गांव में टॉयलेट क्लीनर बनातीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। -स्रोत : समूह
अमेठी सिटी। गांव की महिलाएं रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। अमेठी के परसावां स्थित रोेशनी महिला स्वयं सहायता समूह टॉयलेट क्लीनर तैयार कर रहा है। महिलाएं जहां इससे आमदनी कर रहीं हैं, वहीं दूसरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक अमेठी के परसावां गांव स्थित रोेशनी महिला स्वयं सहायता समूह का गठन वर्ष 2022 में हुआ था। समूह की 10 महिलाओं ने 100 रुपये बचत के साथ समूह का खाता खोला। एनआएलएम से जुड़ने के बाद समूह की महिलाओं ने रोजगार की योजना बनाई।
विज्ञापन


समूह में सीता देवी अध्यक्ष, सचिव पूनम और कोषाध्यक्ष मीना देवी हैं। सुशीला, विमला, रामरती, राजकेशरी, शिवपती, किरन व गुड़िया समूह की सदस्य हैं। अक्तूबर 2024 में समूह ने 15 हजार रुपये की लागत से टॉयलेट क्लीनर बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कानपुर से कच्चा माल मंगाया। इस काम को समूह की सीता देवी, मीना देवी, राजकेशरी, किरन व गुड़िया कर रहीं हैं। मीना देवी ने बताया कि इस समय आधा लीटर व एक लीटर की पैकिंग में टॉयलेट क्लीनर तैयार किया जा रहा है। अभी थोक में ही तैयार सामान की बिक्री की जा रही है।


बताया कि महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही वे आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रही हैं। अभी हर सदस्य को प्रतिदिन 100 से 200 रुपये की आमदनी हो जा रही है। बताया कि इस काम को बड़े स्तर पर करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed