फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman's skeleton found near a drain.

Amethi News: नाले के किनारे मिला महिला का कंकाल

Tue, 01 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman's skeleton found near a drain.
फुरसतगंज। पूरे दीवान मजरे पीढ़ी गांव के पास सोमवार को नाले के किनारे महिला का कंकाल मिला। मौके पर पहुंचे विजयपुर निवासी विक्रम सिंह ने गले में पड़ी माला और पास मिली साड़ी के आधार पर कंकाल की पहचान मां अनारा देवी (70) के रूप में की। हालांकि पुलिस ने पहचान की पुष्टि नहीं की है। डीएनए जांच से इसकी पुष्टि होगी।
विज्ञापन


अनारा देवी 19 अगस्त को विजयपुर गांव से लापता हुई थीं। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला था। सोमवार को नाले के किनारे कंकाल मिलने की सूचना पुलिस ने विजयपुर गांव में दी। इसके बाद विक्रम सिंह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कंकाल के गले में पड़ी माला और पास मिली साड़ी देखकर उसकी पहचान अनारा देवी के रूप में की।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक अनारा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने किसी तरह की अनहोनी की आशंका नहीं जताई है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed