{"_id":"6abffa0a32f25b147004bc16","slug":"womans-purse-snatched-at-gunpoint-amethi-news-c-96-1-ame1024-177138-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर छीना पर्स
Sat, 03 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। धनापुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर धनापुर गांव निवासी नीलम उपाध्याय का पर्स छीन लिया। पर्स में 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन था। वारदात के बाद दोनों बदमाश विशेषरगंज की ओर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नीलम ने बताया कि वह आसमा सिंह के साथ धनापुर चौराहे से दवा लेने और जनसेवा केंद्र का काम निपटाने के बाद शाम करीब 5:30 बजे पैदल घर लौट रही थीं। घर के मोड़ से करीब 10 कदम पहले खड़ंजा मार्ग पर पहुंचीं। तभी चौराहे की ओर से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और हाथ से पर्स छीन लिया।
इसके बाद दोनों बाइक से विशेषरगंज की ओर भाग गए। पीड़िता के अनुसार बाइक लाल-काले रंग की एचएफ डीलक्स थी। घटना के तुरंत बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। डर के कारण वह रात में थाने नहीं पहुंच सकीं। शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।