{"_id":"6a46bc1d84b306dcef0a00fc","slug":"womans-body-found-near-canal-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-169701-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में नहर किनारे मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में नहर किनारे मिला महिला का शव
Fri, 03 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के पाकरगांव निवासी गुड्डा देवी (45) का शव बृहस्पतिवार सुबह तिलोई स्थित मस्जिद के पास नहर किनारे संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
लल्लूराम ने बताया कि उनकी पत्नी गुड्डा देवी बुधवार शाम तिलोई बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह मस्जिद के पास नहर किनारे महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गुड्डा देवी के रूप में की।
गुड्डा देवी की मौत की सूचना मिलते ही पति लल्लूराम बदहवास हो गए। बेटे अखिलेश और अजय मां को याद कर बिलखते रहे। उन्हें रोता देख घर में मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों की भी आंखें नम हो गईं। पिता मैकूलाल ने बताया कि गुड्डा देवी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थीं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और नशे की आदी भी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मौत के कारणों को लेकर चर्चा
महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोई बीमारी की आशंका जता रहा था तो कोई अन्य कारणों की चर्चा कर रहा था। हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।