फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman hit by pickup, dies

Amethi News: महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 07 Feb 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman hit by pickup, dies
तिलोई(अमेठी)। पति के साथ बाजार से सामान खरीद कर घर जा रही महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मोहनगंज थाने के पूरे भीखन मजरे गडेहरी गांव निवासी राधा (40) सोमवार की देर शाम अपने पति रामराज के साथ सामान खरीदने शंकरगंज बाजार आई थी। लौटते समय शंकरगंज बाजार के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। घायल राधा को सीएचसी तिलोई पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। एसओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-
दुर्घटना में घायल युवक की मौत, केस
फुरसतगंज (अमेठी )। रायबरेली जिले के मिल एरिया के मैनूपुर गांव निवासी मनोज कुमार रविवार की देररात अपने साथ मुशहा निवासी राजेश बाइक से तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। फुरसतगंज थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर पूर हिमाचल गांव के पास डीसीएम की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। बाइक पर बैठे राजेश (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता राम अवतार ने सोमवार देर रात फुरसतगंज थाने में अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि राजेश बाइक पर पीछे बैठा था। हाईवे पर लगे कैमरे की मदद से वाहन के पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed