फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman gives birth to triplets in private hospital

Amethi News: निजी अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Fri, 17 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to triplets in private hospital
जगदीशपुर के रानीगंज स्थित निजी अस्पताल में मौजूद तीनों नवजात बच्चे। स्रोत: स्थानीय नागरिक
जगदीशपुर। रानीगंज स्थित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के बाद अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल रहा। चिकित्सकों की सतर्कता और समय पर किए गए सिजेरियन ऑपरेशन से जच्चा और तीनों नवजात सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



सुल्तानपुर के हलियापुर के अजरौली गांव निवासी आशीष अग्रहरि की पत्नी काजल को सुबह करीब 8:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में स्थिति जटिल पाई गई। इसे ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



शाम करीब पांच बजे ऑपरेशन किया गया। इस दौरान महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। अस्पताल की चिकित्सक प्रज्ञा बाजपेई ने बताया कि जच्चा और तीनों नवजात चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और नवजातों के जन्म पर खुशी जताई। अस्पताल कर्मी मां और बच्चों की देखभाल में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed