फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman dies during delivery, family members allege

Amethi News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप

Sat, 23 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery, family members allege
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। शुक्रवार को थाने पहुंचे परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूरे पहलवान निवासी राम कुमार की बहू सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर 15 सितंबर को परिजनों ने कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कहते हुए आपॅरेशन किया। प्रसूता की तबीयत खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वह लोग प्रसूता को लेकर लखनऊ स्थित एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। मौत की पुष्टि के बाद परिजन घर आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामकुमार ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि अस्पताल प्रशासन मृतक के उपचार की सूचना व सीसीटीवी फुटेज तक नहीं दे रहा है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया अब मौत का कारण कैसा स्पष्ट हो। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed