फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   With strong willpower, Renu created her own distinct identity.

Amethi News: मजबूत इच्छाशक्ति से रेनु ने बनाई खुद की अलग पहचान

Thu, 15 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
With strong willpower, Renu created her own distinct identity.
अमेठी सिटी। सीमित शिक्षा, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक अभाव के बीच मजबूत इच्छाशक्ति ने रेनू को सफलता के शिखर तक पहुंचाया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर भेटुआ के टिकरी निवासी रेनू ने ग्रामीण अंचल में महिला सशक्तीकरण की सशक्त मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

बजरंगी स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद अपनी लगन और निरंतर परिश्रम के दम पर रेनु न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि अलग पहचान देकर अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा तक शिक्षित रेनू अपने परिवार में पति, सास-ससुर, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ रहती हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव से पहले परिवार की आय अस्थिर रही। घरेलू सीमाओं में सिमटा जीवन आत्मविश्वास को कमजोर करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे समय में आजीविका मिशन से जुड़ना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ बना। एक अप्रैल 2013 को बजरंगी स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद रेनू ने समूह की कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझा।
समूह सहयोग से ऋण प्राप्त कर धूपबत्ती निर्माण मशीन खरीदी। घर से शुरू हुआ यह छोटा कार्य धीरे-धीरे नियमित आय का मजबूत आधार बन गया। आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी नई ऊंचाई पर पहुंचा।
निरंतर मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए समूह की महिलाओं ने रेनू को समूह सखी की जिम्मेदारी सौंपी।
नवंबर 2021 में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने कई स्वयं सहायता समूहों का मार्गदर्शन शुरू किया। वर्तमान समय में रेनू गांव और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं को समूहों से जोड़ने, बीमा योजनाओं की जानकारी देने और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

रेनू का समूह क्षेत्र के सबसे पुराने और सशक्त समूहों में शामिल है, जो सामाजिक जागरूकता और आर्थिक स्वावलंबन का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करता है।
उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन के सहारे महिलाएं हर बाधा पार कर समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक बन सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed