{"_id":"618c069e1d9b47392c2cc024","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-by-offering-arghya-to-the-setting-sun-amethi-news-lko6038431174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
61 : अमेठी : छठ व्रत की सामूहिक पूजा करती व्रती महिलाएं। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/संग्रामपुर (अमेठी)। परिवार की सुख-समृद्धि के साथ पुत्र की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाएं छठ व्रत कर रही हैं। मंगलवार शाम से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बुधवार शाम लोदीबाबा घाट व कालिकन धाम स्थित सगरा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ ने सामूहिक रूप से छठ माता की पूजा की।
सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर बुधवार शाम शहर स्थित लोदीबाबा घाट के साथ संग्रामपुर के कालिकनधाम स्थित सगरा पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंगलवार शाम से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं बुधवार शाम सजधर कर पूजन सामग्री के साथ घाट पर पहुंचीं।
व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना की। परिवारीजन पूजन सामग्रियां लेकर महिलाओं के साथ रहे। वहीं घाट रंग-रोगन से लकदक व विद्युत रोशनी से जगमग रहे। घाट पर समूह में महिलाओं ने विधि-विधान से छठ माता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। कुछ परिवार के पुरुषों ने भी व्रत रखा। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलगान करती महिलाएं देर रात घर पहुंचीं। दूर-दराज से आईं व्रती महिलाएं बृहस्पतिवार भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पुन: घाट पर पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी।
महिलाओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य
जगदीशपुर। डाला छठ को लेकर बुधवार की शाम स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में लोगों की असीम श्रद्धा दिखी। 36 घंटे के निर्जला उपवास के साथ महिलाएं पुत्रों की लंबी उम्र की कामना को लेकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं। महिलाओं ने जगह-जगह कैंपस में तालाब बनाकर पूजा की। कठिन निर्जल व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर उत्साह दिखा। कुछ परिवार के पुरुष भी व्रत रखे हुए हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने मंगलगान किया।

60 : संग्रामपुर : कालिकन धाम स्थित सगरा पर डूबते सूर्य को अध्र्य देती व्रती महिलाएं। -संवाद- फोटो : AMETHI