Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wish for well-being by worshiping Mother Brahmacharini.

Amethi News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर कल्याण की कामना

Sat, 05 Oct 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Wish for well-being by worshiping Mother Brahmacharini.
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों पर भोर से ही भक्त मां के जयकारे लगाते हुए कतार में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसरों में पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र को लेकर देवी भक्तों में उत्साह दिखाई पड़ रहा है। नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने नवदुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन-अर्चन कर कल्याण की कामना की। मां के दर्शन के लिए कोई पैदल तो कोई वाहन से शेरावाली के दरबार में पहुंच रहा है। क्षेत्र के संग्रामपुर स्थित सिद्धपीठ कालिकन धाम, सिद्धपीठ श्रीदेवीपाटन धाम, दुर्गन भवानी गायत्री माता मंदिर, अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता मंदिर, माता मवई धाम समेत अन्य देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोगों ने मातारानी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों पर फलाहार आदि वितरित किया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने घरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। देवी मंदिर परिसरों में सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। भागवताचार्य श्री महाराज ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करने से सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पंडाल में सामूहिक आरती, बांटा प्रसाद
अमेठी सिटी। जिले के अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में मां की पूजा-अर्चना व सामूहिक आरती हुई। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सोनू कसौधन ने बताया कि कई स्थानों पर पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो गई हैं, वहीं कुछ पंडालों में अलग-अलग तिथियों में प्रतिमा स्थापित होगी। संग्रामुपर स्थित सिद्धपीठ कालिकन धाम में सुबह व शाम महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। वहीं गौरीपुर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बृहस्पतिवार की शाम आरती में श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल हुए। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed