फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Widening of Jagdishpur-Nandi road approved

Amethi News: जगदीशपुर-नांदी मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी

Wed, 22 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Widening of Jagdishpur-Nandi road approved
चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित जगदीशपुर-नांदी मार्ग। - फोटो : संवाद
जगदीशपुर। बाजारशुकुल मार्ग पर सिंदुरवा पोल्ट्री फार्म चौराहे से जैनबगंज तक करीब 7.10 किलोमीटर लंबे नांदी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को शासन की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर 13.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य को 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


यह मार्ग उतेलवा के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से जुड़ते हुए सिंदुरवा, जगदीशपुर और बाजारशुकुल होते हुए आगे बढ़ेगा। शमशी, ब्योरेमऊ और पीरजादा सरैया के रास्ते जैनबगंज तक पहुंचने वाला यह मार्ग नांदी क्षेत्र को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराएगा। गोमती नदी पर बने पुल के पार अयोध्या जिले की सीमा तक सीधा आवागमन संभव होगा।
विज्ञापन


सड़क के चौड़ीकरण से भारी वाहनों का संचालन सुगम होगा और औद्योगिक इकाइयों से संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार, परिवहन और कृषि उत्पादों की ढुलाई में समय की बचत होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय और प्रमुख बाजारों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि कार्यदायी संस्था के चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed