फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Whose head will be crowned, decision today

Amethi News: किसके सिर पर सजेगा ताज, फैसला आज

Sat, 13 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Whose head will be crowned, decision today
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार निकायों में शहर की सरकार का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला शनिवार को हो जाएगा। सभी निकायों में मतों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा। सबसे पहले मुसाफिरखाना नगर पंचायत में अध्यक्ष का परिणाम तो जायस में सबसे बाद में आने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से मतगणना को सकुशल व शीघ्रता से संपन्न कराने के लिए फुलप्रूफ रणनीति तय की गई है। शुक्रवार को तैयारियों के बारे में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मतों की गिनती का काम शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा। मतगणना सही समय पर शुरू हो सके, इसके लिए सभी मतगणना कार्मिकों को सुबह सात बजे तक केंद्रों पर पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन

गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद और वार्डों के सभासद पद के लिए वोटों की गिनती जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर होगी। इसी तरह जायस नगर पालिका के लिए मतगणना आईटीआई तिलोई परिसर में होगी। नगर पालिका के दोनों मतगणना स्थलों पर आठ-आठ टेबल लगाई जाएंगी। एक टेबल पर 10 गणना कार्मिक लगाए गए हैं। इसमें से दो मुख्य और आठ सहायक गणना कर्मी होंगे। पांच मतगणना कर्मी अध्यक्ष पद के मतों की तो पांच सभासद पद के वोटों की गिनती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद पद का परिणाम तत्काल घोषित कर दिया जाएगा, जबकि अध्यक्ष पद के परिणाम की घोषणा सभी टेबल के वोटों की गिनती को जोड़ने व मिलान करने के बाद होगी। बता दें कि गौरीगंज नगर पालिका परिषद में 18287 तो जायस में 19442 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
मुसाफिरखाना नगर पंचायत में मतों की गिनती एएच इंटर कॉलेज में होगी। यहां दो टेबल लगाई जाएंगी। मुसाफिरखाना में कुल 5298 वोट पड़े हैं। इसी प्रकार अमेठी नगर पंचायत की मतगणना जीजीआईसी में होगी। यहां पर तीन टेबल लगाई जाएंगी। अमेठी नगर पंचायत में 8266 वोट पड़े हैं।
प्रत्येक टेबल पर होंगे एक-एक एजेंट
एडीएम अजित कुमार सिंह ने बताया कि सभासद पद के लिए उसी वार्ड के निवासी व्यक्ति को पास जारी किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए टेबल के हिसाब से एक-एक एजेंट होगा। कौन से बूथ का वोट किस टेबल पर गिना जाएगा, इसका खुलासा गणना स्थल पर ही किया जाएगा। जिस टेबल की गणना शुरू होगी उसी टेबल पर सभासद और अध्यक्ष के एजेंट रहेंगे। शेष को बाहर कर दिया जाएगा।
चार चक्र की गणना के बाद आएगा परिणाम
गौरीगंज नगर पालिका और जायस नगर पालिका में 25-25 वार्ड हैं। इसी तरह अमेठी में 12 तो मुसाफिरखाना में 10 वार्ड हैं। चार चक्र की गणना के बाद ही अंतिम परिणाम सामने आएंगे। मुसाफिरखाना के दस वार्डों की दो टेबल होने के चलते पांच चक्र में गणना होगी।
पूरी मतगणना की होगी वीडियोग्राफी
मतगणना स्थल पर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वीडियोग्राफी करने के लिए पंचायती राज विभाग के कार्मिकों को तैनात किया गया है। उन्हें कैमरा देने के साथ प्रशिक्षित भी किया जा चुका है।
मोबाइल व तरल पदार्थ ले जाने की मनाही
प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी और एजेंट के मोबाइल के साथ प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही कोई भी एजेंट कोल्ड ड्रिंक और पानी तक मतगणना केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेगा। जो भी इन नियमों को तोडने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विजय जुलूस और नारेबाजी पर प्रतिबंध
मतगणना शांति पूर्वक निपट सके इसके लिए सभी प्रत्याशियों के समर्थकों को 200 मीटर दूर रोक दिया जाएगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर धारा 144 की शर्तों को तोड़ने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि विजय जुलूस व नारेबाजी को प्रतिबंधित किया गया है। मतगणना केंद्रों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से हर चक्र की गणना की जानकारी दी जाएगी। जिस वार्ड की गणना शुरू होने वाली होगी उसके बारे में भी एजेंटों व प्रत्याशियों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed