{"_id":"6577fb7b29839bc28103738a","slug":"when-will-the-death-strings-hanging-over-schools-be-removed-amethi-news-c-96-1-ame1002-10251-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कब हटेंगे स्कूलों के ऊपर झूल रहे मौत के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कब हटेंगे स्कूलों के ऊपर झूल रहे मौत के तार
Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज का प्राथमिक विद्यालय ऐंठा का भवन।
- फोटो : संवाद
अमेठी सिटी। जिले में 93 विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है लेकिन, इन्हें हटाने की प्रक्रिया अक्तूबर 2021 से चल रही है। इसके बाद भी इन्हें हटाया नहीं जा सका है। अब एक बार फिर बेसिक शिक्षा निदेशक ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
जिले के विभिन्न विकास खंडों के 93 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। वर्ष 2021 से लगातार बेसिक शिक्षा विभाग पावर कॉर्पोरेशन को पत्राचार कर स्कूल परिसर से हाईटेंशन लाइन हटाने की बात कह रहा है। वहीं, पावर कॉर्पोरेशन भी शिफ्टिंग चार्ज का अनुमानित आगणन भेज धन आवंटन की राह देख रहा है। दो विभागों के बीच फिलहाल बच्चों का भविष्य का खतरे में दिख रहा है। फिलहाल शिक्षा निदेशक की ओर से स्कूल परिसर से लाइन हटवाने का आदेश जारी होने के बाद एक बार उम्मीद बढ़ी है कि जल्द जिले के सभी परिषदीय स्कूल परिसर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन शिफ्ट हो जाएगी।
इन स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पावर कॉर्पोरेशन को भेजे गए पत्र में शाहगढ़ के पनियार व हरिहरपुर, जगदीशपुर के लखनीपुर, हरपालपुर, शाहपुर, गडेरियाडीह, पूरे दीना पाठक, अतवारा, दुलारीनगर, नहरपुर, उरुवा, पूरबगांव द्वितीय, सिठौली, जगदीशपुर द्वितीय, डूडेहरी, पूरे शोहरत सिंह, पिसियावां, गूगेमऊ, सिधियावां, बरहौली, मद्दूपुर व पालपुर, तिलोई के पूरे लाल मिश्र, राजामऊ, पठखौली, नसरतपुर, उत्तरपारा, पूरे रानी, बसंतपुर, गोकुला, रामनगर, खानपुर प्रथम, पूरे वैसन, तिलोई द्वितीय, धंहुआ, छतहुआ व पूरे गुलाम सिंह, बहादुरपुर के पूरे जमादार, किशुनपुर कवाई, पूरे सरजू, पूरे सूबेदार प्रथम, बघैल, फरीदपुर परवर, कासिमपुर, धनापुर पांडेय व मुबारक मुखेतिया, अमेठी में अमहा, बरीटोला व बाहापुर, शुकुलबाजार के खालिस बाहरपुर, पारा, तेंदुआ, रोशनलाल का पुरवा, मवैया, बदलगढ़, जाखा सैदपुर, केशवपुर, कनकूपुर, पूरे जबर, मानशाहपुर, चांदीपुर, मुसाफिरखाना प्रथम, मांझगांव व खरगीपुर, भादर में भादर प्रथम व द्वितीय, विशुनदासपुर, ढेमा जामो के पूरे आधार दुबे, मठिया बाबूपुर, रेसी, पूरे उदित व नंदमहर, संग्रामपुर के टिकरिया, कोटवा, शंकरपुर, मुहीबशाह, बड़गांव, सरैया व करनाईपुर, तथा गौरीगंज के पचेहरी, मिश्रौली, पहाडग़ंज, पूरे गौरन, सैंठा, संपतपुर, गढ़ामाफी प्रथम, ऐंठा, पूरे शिवादास गुडुर, भवनशाहपुर व ओरीपुर सुरौली परिषदीय स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
37 स्कूलों में तार हटाने का भेजा गया प्रस्ताव
सर्वे रिपोर्ट में 37 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए पावर काॅर्पोरेशन ने 40,23,208 रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्तावित धनराशि की शासन से डिमांड की गई है। धनराशि मिलने के बाद पावर कॉर्पोरेशन के खाते में भेजकर परिसर से लाइन शिफ्टिंग कराई जाएगी।
56 स्कूलों में निर्माण के बाद बिछाई गई लाइन
बेसिक शिक्षा विभाग की सर्वे रिपोर्ट में 56 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं, जहां निर्माण के बाद पावर कॉर्पोरेशन की ओर से लाइन बिछाई गई है। इन स्कूलों से लाइन शिफ्टिंग के लिए पावर कॉर्पोरेशन को पत्र भेजा गया है। इन स्कूलों की लाइन शिफ्टिंग में खर्च होने वाली धनराशि का वहन पावर कॉर्पोरेशन को करना है।
शिफ्टिंग का देना होता है चार्ज
विद्युत लाइन किसी भी भवन के ऊपर से नहीं गुजारी जाती है। लाइन शिफ्टिंग चार्ज देने का प्रावधान है। बेसिक शिक्षा विभाग को लाइन शिफ्टिंग के पहले अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार कर धनराशि जमा करनी होगी। शिफ्टिंग चार्ज जमा होते ही नियमानुसार स्कूल परिसर से लाइन शिफ्ट करा दी जाएगी।
-ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता
किया जा रहा पत्राचार
2021 से लगातार पत्र भेजकर लाइन शिफ्टिंग करने का अनुरोध किया गया है। पावर काॅर्पोरेशन की ओर से कुछ स्कूलों में लाइन शिफ्टिंग के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। शासन से मांग की गई है। शुल्क मिलने के बाद भुगतान कर लाइन शिफ्टिंग कराई जाएगी।
- संजय कुमार तिवारी, बीएसए