फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   When the rain stopped, the humidity became unbearable.

Amethi News: बारिश थमी तो उमस ने बेहाल किया

Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
When the rain stopped, the humidity became unbearable.
गौरीगंज ​स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गेट व रास्ते पर भरा पानी। संवाद
अमेठी सिटी। जिले में बृहस्पतिवार को बारिश थमी तो उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर से गांव तक जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल रहा। स्कूलों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से बच्चों, शिक्षकों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि बारिश से धान किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन



मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार रात तक रुक-रुककर होती रही। गौरीगंज में उपायुक्त सहकारिता कार्यालय और ग्राम न्यायालय के पास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा लालगंज के रास्ते में जलभराव रहा। बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। अमेठी में बीईओ कार्यालय, पशु चिकित्सालय और ककवा मार्ग पर पुलिस लाइन के पास भी पानी जमा रहा।
विज्ञापन



राहगीर मनीष पांडेय ने बताया कि पानी के कारण बाइक निकालना मुश्किल रहा। व्यापारी आनंद बरनवाल ने कहा कि दुकान के सामने जलभराव से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारशुकुल में प्राथमिक विद्यालय सौना परिसर में जलनिकासी न होने से बारिश का पानी कई दिनों तक भरा रहता है। इससे बच्चों को परेशानी होती है। प्रधानाध्यापिका रेनू कौशल ने बताया कि कई अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद मिट्टी नहीं डाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधान से बात कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed