{"_id":"6632a3a76870118cd2091676","slug":"when-bullet-bike-was-not-found-the-married-woman-was-harassed-amethi-news-c-96-1-lu11005-117906-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुलेट बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुलेट बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को किया प्रताड़ित
Thu, 02 May 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 02 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीपरपुर थाना क्षेत्र की एक दहेज पीड़िता ने अपने पति सहित सात ससुराली जनों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।पीपरपुर थाना क्षेत्र के मोचवा गांव की लक्ष्मी का कहना है कि मार्च 24 में उसकी शादी प्रतापगढ़ जिले के कोनी कंधई निवासी पवन कुमार गुप्ता से हुई थी। मायके वालों ने बाइक सहित दहेज व नकदी सहित पर्याप्त सामान देकर विदा किया था, लेकिन ससुराल पहुंचने पर उसे कम दहेज और बुलेट बाइक न देने के आरोपों को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन वह ससुराल में रही, फिर मायके आ गई, लेकिन अब ससुराल वाले उसे बुलेट की मांग पूरी न होने तक ले जाने को तैयार नहीं हैं। ससुराल वाले अपनी मांग पर अड़े हैं।
पीड़ित लक्ष्मी ने महिला थाने में तहरीर दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति पवन, ससुर राजाराम गुप्ता, जेठ अजय, देवर सुनील व अनिल, सास अमरावती, पति के मामा गुरु प्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित लक्ष्मी ने महिला थाने में तहरीर दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति पवन, ससुर राजाराम गुप्ता, जेठ अजय, देवर सुनील व अनिल, सास अमरावती, पति के मामा गुरु प्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन