Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Weighing has begun in some places, while procurement centers remain locked.

Amethi News: कहीं तौल शुरू, कहीं खरीद केंद्रों पर लटका ताला

Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Weighing has begun in some places, while procurement centers remain locked.
पश्चिमपुर भादर क्रय केंद्र धान बिक्री के लिए नंबर लेने आए किसान।
भादर। जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ सकी है। शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले को 1.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 115 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसके बावजूद किसान सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के बजाय निजी आढ़तियों को घर बैठे ही उपज बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड भादर के चार क्रय केंद्रों की पड़ताल में खरीद की अलग-अलग तस्वीर सामने आई। कहीं तौल शुरू होने का इंतजार था तो कहीं केंद्र पर ताला लटका मिला। दो केंद्रों पर प्रभारी किसानों का इंतजार करते दिखाई दिए। चारों केंद्रों पर बोरियां पहुंच चुकी हैं, लेकिन खरीद की गति धीमी है।
विज्ञापन

साढ़े 11 बजे शुरू हुई धान की तौल
खरगपुर क्रय केंद्र पर सचिव भास्कर शुक्ल मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि अब तक तीन किसानों से 142 क्विंटल धान खरीदा गया है। केंद्र को 833 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। यहां एक हजार बोरे उपलब्ध हैं। सुबह साढ़े 11 बजे खाझा गांव के किसान स्वामी अखिलेश्वर के धान की तौल शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के समय केंद्र पर लटका मिला ताला
कुरंग क्रय केंद्र पर सुबह 11:40 बजे तक ताला लटका मिला। मौके पर केंद्र प्रभारी भी मौजूद नहीं थे। किसान खरीद शुरू होने का इंतजार करते रहे।
धान से ज्यादा खाद लेने में दिखी दिलचस्पी
ढेमा क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। केंद्र प्रभारी प्रमोद शुक्ल किसानों का इंतजार कर रहे थे। मंगरा के प्रभाकर यादव, मवइया के देवतादीन और सोनगढ़ा के ब्रह्मानंद तिवारी खाद लेने पहुंचे थे। प्रभारी ने बताया कि धान में नमी अधिक होने से खरीद शुरू होने में देरी हुई। मंगलवार को राम आसरे का 10 क्विंटल धान तौला गया था। केंद्र को एक हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। यहां 500 बोरे उपलब्ध हैं।
धान बेचने नहीं पहुंचे किसान, यूरिया लेने आए
पश्चिमपुर भादर केंद्र पर दो किसान यूरिया लेने पहुंचे थे। धान बेचने कोई किसान नहीं आया था। प्रभारी प्रदीप कुमार ओझा ने बताया कि अब तक 26.8 क्विंटल धान खरीदा गया है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्र ने बताया कि सभी 115 केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बाट और बोरियों की व्यवस्था है। किसानों का पंजीकरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से सरकारी केंद्रों पर धान बेचकर समर्थन मूल्य का लाभ लेने की अपील की।

पश्चिमपुर भादर क्रय केंद्र धान बिक्री के लिए नंबर लेने आए किसान।

पश्चिमपुर भादर क्रय केंद्र धान बिक्री के लिए नंबर लेने आए किसान।

पश्चिमपुर भादर क्रय केंद्र धान बिक्री के लिए नंबर लेने आए किसान।

पश्चिमपुर भादर क्रय केंद्र धान बिक्री के लिए नंबर लेने आए किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed