फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Weather turns; humidity causes distress.

Amethi News: बदली बेसर, उमस ने किया बेहाल

Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Weather turns; humidity causes distress.
अमेठी शहर में धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर जाती युवतियां। -संवाद
अमेठी सिटी। बादल छाए रहने के बाद भी उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप निकलते ही उमस बढ़ गई और दोपहर में गर्मी का असर इतना बढ़ा कि सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम हो गई। जरूरी काम से निकले लोगों को गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन



गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व सार्वजनिक स्थानों पर यात्री और राहगीर गर्मी से राहत के लिए छायादार जगह तलाशते रहे। कई लोग छाता और गमछा लेकर धूप से बचाव करते नजर आए। दोपहर में पसीने से लोग परेशान रहे। गर्मी के कारण लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते दिखे। बाजारों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया।
विज्ञापन



दोपहर के समय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही घट गई। ठेले और छोटे दुकानदार भी तेज गर्मी के चलते परेशान रहे। खेतों में काम करने वाले किसानों को उमस के कारण अधिक परेशानी उठानी पड़ी। लगातार पसीना निकलने से काम करना मुश्किल रहा। लोगों को बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में बादलों की आवाजाही के साथ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed