फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Weather took a turn, drizzle increased cold

Amethi News: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Sun, 29 Dec 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, drizzle increased cold
अमेठी सिटी। दिनभर बादल छाए रहने के साथ शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह बूंदाबांदी होने से गलन भरी ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन




दिसंबर में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। दिन में अधिकांश समय बादल छाए रहे। आसमान में बादलों संग छाई धुंध के चलते सड़कों पर दिन में भी लोग लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। मौसम की करवट का नतीजा यह रहा कि लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। ठंड से राहत पाने के लिए अलाव ही लोगों का सहारा बना हुआ है।
विज्ञापन




ठंड को देखते हुए हीटर, गीजर के साथ ही ब्लोअर की मांग बढ़ गई। हालांकि ठंड एक ओर जहां फसलों के लिए लाभकारी है, वहीं दूसरी ओर इंसानों और पशुओं के लिए चुनौतियां भी पैदा कर रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में सापेक्षित आर्द्रता अधिकतम 89 तो न्यूनतम 45 प्रतिशत रही। 2.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। आगामी 24 घंटे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हवा सामान्य गति से पूर्वी/पश्चिमी चलने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड में रखें सेहत का ख्याल
फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ खांसी, जुकाम, बुखार की परेशानी बढ़ती है। इसके साथ ही हड्डियों में भी दर्द बढ़ता है। शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। ठंडा पानी पीने से बचें। तेज गर्म पानी के स्नान से बचें और पौष्टिक भोजन करें। जहां तक संभव हो, पीने में गुनगुने पानी का प्रयोग करें। दोपहिया वाहनों पर सफर करते समय पूरा शरीर ढका होना चाहिए। सीधे तेज हवा के संपर्क में आने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर अस्पताल में जांच करवाएं।




बूंदाबांदी से फसलों को हुआ फायदा
बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। भादर ब्लॉक क्षेत्र के सोनारी, पीपरपुर, फतुहवा, सांगापुर, रायपुर सहित कई स्थानों पर शनिवार को सुबह से दोपहर के बीच रह-रह कर बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी से किसानों में खुशी की लहर है। रामकुमार सिंह, संतलाल पाल, भोलानाथ सहित कई किसानों ने कहा कि बूंदाबांदी से गेहूं, चना, मटर, सरसों के लिए फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed