फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   "We are not saints, we are political figures": Brijbhushan Sharan Singh said, "When the time comes, we will te

'हम साधु नहीं, राजनीतिक व्यक्ति हैं' : बृजभूषण शरण सिंह बोले- समय आने पर बता देंगे कि कहां से चुनाव लड़ेंगे

Fri, 28 Nov 2025 05:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एसआईआर एक जरूरी प्रक्रिया है जिससे फर्जी और दोहरे वोट खत्म होंगे, जबकि विपक्ष बेवजह विवाद खड़ा कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि वे साधु नहीं, राजनीतिक व्यक्ति हैं और समय आने पर बताएंगे कि 2029 का चुनाव कहां से लड़ेंगे।

विज्ञापन
"We are not saints, we are political figures": Brijbhushan Sharan Singh said, "When the time comes, we will te
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचकर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के घर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण ने मीडिया से बातचीत में कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसआईआर एक अच्छा और जरूरी काम है। इससे दो जगह वोट डालने वालों के नाम कटेंगे और एक साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार होगी। जनता सब समझ रही है, लेकिन विपक्ष समझना ही नहीं चाहता। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिना वजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष के नेता ऐसे बयान देते हैं। 

विज्ञापन

 

...कभी मिलूंगा तो हाथ जोड़कर कहूंगा

कभी मिलूंगा तो हाथ जोड़कर कहूंगा कि देश में बहुत मुद्दे हैं, क्यों फालतू की बातें करते हैं। 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण ने साफ कहा कि वे साधु नहीं, राजनीतिक व्यक्ति हैं। समय आने पर बता देंगे कि कहां से चुनाव लड़ेंगे। 

गौरतलब है कि हाल ही में बलरामपुर में एक भागवत कथा के दौरान उन्होंने 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें जनता ने नहीं, बल्कि “परिस्थितिजन्य कारणों” से रिटायर किया गया। देवीपाटन मंडल की जनता का प्रेम ही उनकी ताकत है, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए वे फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed