{"_id":"68755a18f875645dd90ee5df","slug":"waterlogging-in-the-school-premises-for-a-week-affecting-studies-amethi-news-c-96-1-ame1022-144584-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विद्यालय परिसर में एक हफ्ते से जलभराव, पढ़ाई पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विद्यालय परिसर में एक हफ्ते से जलभराव, पढ़ाई पर असर
Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के कंपोजिट विद्यालय गंगौली में जलभराव के बीच सिर पर बस्ता रखकर स्कूल जाते बच्चे
अमेठी। कंपोजिट विद्यालय गंगौली के बच्चे एक सप्ताह से जलभराव की परेशानी का सामना कर रहे हैं। जल निगम की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से रिसाव के चलते विद्यालय परिसर, खेल मैदान और आसपास का आंगन पानी से लबालब है। स्थिति यह है कि छात्र विद्यालय आने के बाद भी खुले मैदान में कदम नहीं रख पा रहे हैं।
शिक्षक अमरनाथ ने बताया कि पाइपलाइन में काफी समय से रिसाव हो रहा है। कई बार सूचना देने के बावजूद जल निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन परिसर में जलभराव की स्थिति है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गंगौली का विलय होने के बाद छात्र संख्या 200 से अधिक हो चुकी है। ऐसे में सुबह से दोपहर तक बच्चों को सिर्फ कक्षाओं तक सीमित रहना पड़ता है। जलभराव के कारण खेलकूद गतिविधियां बंद हैं और छोटे बच्चों को फिसलने का डर बना रहता है।
कई बार बच्चे गिरकर चोटिल होने के बाद घर लौट गए हैं। इससे पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। शिक्षक और अभिभावक दोनों ही इस समस्या से परेशान हैं। स्थानीय निवासी रामलाल, शिव प्रसाद, राम मूरत और विजय पाल ने बताया कि करीब एक माह से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यालय जाने वाले बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इस वजह से कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में हिचक रहे हैं। अभिभावकों ने जल निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई सामान्य हो सके।
जल निगम के अवर अभियंता नीरज प्रजापति ने बताया कि पाइपलाइन में रिसाव की जानकारी अब मिली है। संबंधित ठेकेदार को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही लीकेज को ठीक कर परिसर से पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी।