फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water supply to villages disrupted due to fog and clouds

Amethi News: कोहरे व बादलों से गांवों में जलापूर्ति ठप

Mon, 22 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Water supply to villages disrupted due to fog and clouds
संग्रामपुर। दिसंबर में ठंड के साथ कोहरा और बादल छाए रहने के कारण गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। सोलर पैनल से चलने वाली पानी की टंकियों से जलापूर्ति बाधित हो गई है। धूप न निकलने से सोलर सिस्टम काम नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से जरौटा, तारापुर, उत्तरगांव, गूजीपुर, कसारा, भौसिंहपुर, बड़गांव समेत अन्य गांवों में तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। जरौटा गांव में पानी की टंकी बनी है, मगर सौर ऊर्जा सिस्टम बंद होने से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि टंकी के लिए न बिजली कनेक्शन कराया गया और न ही जेनरेटर चलाने के लिए डीजल की व्यवस्था है। ऐसे में टंकी होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं दूर स्थित हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं। उत्तरगांव में भी हालात बिगड़े हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार ठंड बढ़ते ही घर-घर नल से जल योजना प्रभावित हो गई। तीन दिनों से नलों से पानी नहीं आया है। सुबह और शाम पानी आने की उम्मीद रहती है, लेकिन आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे घरेलू कामकाज के साथ पशुओं के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




तारापुर गांव में भी टंकी से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि सौर ऊर्जा और जेनरेटर की व्यवस्था मौजूद है, लेकिन कोहरे और बादलों में सोलर सिस्टम काम नहीं कर रहा है। जेनरेटर से पानी चलाने के लिए डीजल की नियमित व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे दिक्कत बनी हुई है। गूजीपुर, कसारा, भौसिंहपुर और बड़गांव गांवों में भी पानी की स्थिति खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन से पानी न मिलने के कारण रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल निगम के अवर अभियंता नीरज प्रजापति ने बताया कि कोहरा और बादल रहने से सोलर सिस्टम प्रभावित हुआ है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि ठंड के मौसम में जेनरेटर के सहारे तय समय पर जलापूर्ति चालू रखी जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि मौसम साफ होने तक वैकल्पिक व्यवस्था से नियमित पानी की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed