{"_id":"6864325542a9a4d7f601f975","slug":"water-filled-in-roads-and-office-premises-due-to-heavy-rain-amethi-news-c-96-1-ame1002-143710-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: झमाझम से सड़कों व कार्यालय परिसर में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: झमाझम से सड़कों व कार्यालय परिसर में भरा पानी
Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद गौरीगंज कस्बे में रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर भरा पानी। संवाद।
अमेठी सिटी। झमाझम बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कई मोहल्लों और कार्यालय परिसरों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
सुबह तेज धूप निकली थी, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो कुछ देर में झमाझम में तब्दील हो गई। इससे मुख्यालय स्थित कई सरकारी कार्यालय परिसर में पानी भर गया। नगर के सगरा मोड़, स्टेशन रोड, चौराहा मोहल्ला, गौरीगंज बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील, ब्लॉक गेट और अस्पताल की ओर जाने वाले रास्तों पर जलभराव से लोग फिसलते और कीचड़ में फंसते नजर आए।
जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर रहने से हल्की बारिश में भी मोहल्लों में पानी जमा हो जाता है। लोगों को दफ्तर और अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई। बारिश रुकने के बाद भी पानी की निकासी घंटों तक नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। नगर पंचायत को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
किसानों के खिले चेहरे
जगदीशपुर (अमेठी)। मंगलवार को हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। चंद्रशेखर ने बताया कि यदि बारिश न होती तो खेतों में नमी बनाए रखना मुश्किल था। कृषि सलाहकार अशोक दुबे ने बताया कि इस समय धान, मक्का, बाजरा, अरहर और सब्जियों की बुवाई हो रही है। नमी से पौधों की वृद्धि तेज होगी। उधर, भादर क्षेत्र में पहली बार जोरदार बारिश हुई, जिससे धान की रोपाई शुरू हो गई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।