{"_id":"65a985ee7e6e6eccda0c99a5","slug":"wanted-arrested-in-job-case-by-making-fake-records-amethi-news-c-96-1-brp1002-12344-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी के मामले में वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी के मामले में वांछित गिरफ्तार
Fri, 19 Jan 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
एसओ विवेेक सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी जामो शेषनाथ ने जुलाई 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि सम्भई के शिवेंद्र प्रताप सिंह ने आयुक्त को शिकायती पत्र दिया था। बीएसए ने सम्भई गांव निवासी अवधेश सिंह को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर सेवा समाप्त कर दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बताया कि मामले में आरोपी अवधेश सिंह को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त जामो के पूरे गुरौली निवासी मनोज कुमार त्रिपाठी ने नमकीन के लिए लिए पांच लाख रुपये जमा कराने के बाद भी माल न भेजने के मामले मेें फूड प्रोडक्ट के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।