फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wall collapses in rain; girl crushed to death, grandfather injured.

Amethi News: बारिश में ढही दीवार, दबकर बच्ची की मौत, दादा घायल

Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses in rain; girl crushed to death, grandfather injured.
बाजार शुकुल ​स्थित फुंदनपुर के पूरे बख्तावर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
बाजारशुकुल। फुंदनपुर के पूरे बख्तावर गांव में सोमवार रात बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबकर सात वर्षीय कोमल की मौत हो गई। हादसे में उसके दादा सूरज प्रसाद घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जियालाल के मुताबिक सोमवार रात खाना खाने के बाद उनकी बेटी कोमल उनके भाई सूरज प्रसाद के साथ चारपाई पर सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग स्थानों पर सोए थे। रात में बारिश के बीच कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। कोमल और सूरज प्रसाद मलबे में दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने कोमल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज प्रसाद को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। कोमल की मौत से मां चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जियालाल, दादा सूरज प्रसाद और भाई रवि भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और मकान को हुए नुकसान का आकलन किया।
टीम ने क्षति की रिपोर्ट तैयार की। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed