फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Voters are not being found by BLOs

Amethi News: बीएलओ को खोजे नहीं मिल रहे मतदाता

Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Voters are not being found by BLOs
गौरीगंज के शहबाजपुर प्राथमिक विद्यालय में एसआईआर फार्म संकलित करते बीएलओ। -संवाद
अमेठी सिटी। एसआईआर अभियान के तहत ऑनलाइन हुए फाॅर्मों में 2003 की सूची का मिलान और संकलन अब बीएलओ के लिए चुनौती बना हुआ है। मतदाताओं के सापेक्ष बीएलओ को कुछ फॉर्म और कई मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। बूथों पर बीएलओ संग शिक्षक मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन




जिले में अब बीएलओ को काम पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मतदाताओं ने फॉर्मों में अपूर्ण जानकारी भरी है, जिसके कारण ऑनलाइन हुए फॉर्मों को रीचेक करना पड़ रहा है। इस कार्य में बीएलओ के साथ शिक्षकों को लगाया गया है। गौरीगंज के शहबाजपुर प्राथमिक विद्यालय में 349 और 350 नंबर बूथ हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे बूथ संख्या 349 के बीएलओ रामसुंदर और प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक स्कूल में काम करते मिले।
विज्ञापन



बताया कि उनके बूथ में 937 मतदाता हैं। कुल 839 फॉर्म मिले थे। सभी फॉर्म संकलित हो गए हैं। वहीं करीब 25 से 30 मतदाताओं को फॉर्म वितरित नहीं हो पाया। बताया कि ये लोग खोजे नहीं मिल रहे हैं। 2003 की मतदाता सूची से मिलान करना मुश्किल हो रहा है। प्रधानाध्यापक कुसुम शुक्ला व शिक्षामित्र केशा देवी ने बताया कि वर्ष 2003 और 2025 की सूची का मिलान कर ऑनलाइन फॉर्म सही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं गौरीगंज के मिसरौली प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 343 पर बीएलओ किरन शुक्ला, प्रधानाध्यापक डॉ. नीलम मिश्रा, शिक्षक प्रवीण मिश्र, आशा शुक्ला और बदरुन निशा फॉर्म फीडिंग कार्य करती मिलीं। बीएलओ ने बताया कि 1244 फॉर्मों के सापेक्ष 1122 फॉर्मों की फीडिंग व मैपिंग हो चुकी है। 122 मतदाता शिफ्टेड व मृतक मिले हैं।

बूथों पर मिले कई बीएलओ ने बताया कि सूची में दर्ज मतदाताओं के सापेक्ष कुछ फॉर्म नहीं मिले हैं, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को बताया गया है। इसके अलावा वितरित किए गए फॉर्म संकलन में अब दिक्कत बढ़ गई है। मतदाता विभिन्न कार्यक्रमों व खेती किसानी में व्यस्त है। 10 से 15 बार उनके घरों का चक्कर काटने के बाद मतदाता नहीं मिल रहे हैं।




बीएलओ से मिलकर तत्काल भरें फॉर्म
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि बीएलओ गांव-गांव पहुंचकर फॉर्म संकलित कर रहे हैं। कहा कि जिन मतदाताओं को फॉर्म नहीं मिले हैं, वह बीएलओ से मिलकर अपना फॉर्म अवश्य भरें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed