{"_id":"688b5191fc039fb7550fa9d5","slug":"viral-outbreak-is-increasing-among-children-in-amethi-experts-have-advised-to-be-cautious-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों में बढ़ रहा वायरल का प्रकोप... बरतें सावधानी, ओपीडी में पहुंच रहे 300 से ज्यादा बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों में बढ़ रहा वायरल का प्रकोप... बरतें सावधानी, ओपीडी में पहुंच रहे 300 से ज्यादा बच्चे
Thu, 31 Jul 2025 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Jul 2025 04:51 PM IST
सार
अमेठी में बच्चों में वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 300 से ज्यादा बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें 40 फीसदी बच्चे वायरल से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
viral fever new
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बदलते मौसम में खासकर बच्चों में वायरल फीवर व खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ गई है। बाल रोग विशेषज्ञ समेत अन्य डॉक्टर रोजाना 300 से ज्यादा बच्चों का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर अभिभावकों को इस मौसम में बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
बदलते मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना वायरल फीवर, खांसी-जुकाम व डायरिया के शिकार औसतन पांच बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से ही पर्चा बनवाने के लिए तीमारदारों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग की ओपीडी की बाहर सबसे ज्यादा भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि खांसी-जुकाम, वायरल बुखार से पीड़ित करीब 40 फीसदी बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। बताया कि हेपेटाइटिस संग अन्य जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
मूंग दाल की खिचड़ी फायदेमंद
उन्होंने बताया कि बदलते मौसम का बच्चों की सेहत पर अधिक प्रभाव पड़ता है। बच्चों को हल्के तरल पदार्थ जैसे मूंग दाल की खिचड़ी, उबले चावल का पानी, दलिया, ओआरएस आदि का सेवन कराना चाहिए। बच्चे की नींद पूरी हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए, ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। उन्होंने अभिभावकों से इस मौसम में बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की बात कही।