फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Viral outbreak, 1200 patients reached OPD

Amethi News: वायरल का प्रकोप, ओपीडी में पहुंचे 1200 मरीज

Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Viral outbreak, 1200 patients reached OPD
अमेठी सिटी। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह ठंठ, दिन में तेज धूप व रात फिर से ठंड के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या 12 सौ पार कर गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में दो बजे के बाद भी डॉक्टरों को ओपीडी में मरीजों का उपचार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी की लाइन लग जाती है। वायरल बुखार होने के कारण लोगों की सीबीसी, टाइफाइड, मलेरिया की जांच की जा रही है। सोमवार को ओपीडी में कुल 1254 मरीज पहुंचे। इसमें से 585 बुखार, 152 खांसी, 144 सर्दी सहित अन्य बीमारियों के मरीज थे।
विज्ञापन

ठंडी चीजें खाने से बचें
मौसम परिवर्तन होने के कारण वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। लोगों को ठंडी चीजें खाने से बचना चाहिए। सुबह नहाते समय सर्दी से बचाव करें और गुनगुने पानी का सेवन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर जांच करवाएं, ताकि बीमारी से बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed