{"_id":"615353548ebc3e4af030674b","slug":"villagers-put-up-no-road-no-vote-board-amethi-news-lko597694762","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नही’ का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लगाया ‘रोड नहीं तो वोट नही’ का बोर्ड
विज्ञापन
13 : जगदीशपुर : पूरे लाला ईश्वरी दास मिश्रौली गांव में लगा रोड नहीं तो वोट नहीं का बोर्ड। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के पूरे लाला ईश्वरी दास मजरे मिश्रौली गांव में ‘ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बोर्ड लगा दिया है। ग्रामीणों द्वारा गांव के किनारे लगाए गए बोर्ड की फोटो व इससे जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिस गांव में यह बोर्ड लगाने की नौबत आई है वहां के विधायक प्रदेश सरकार में माननीय राज्यमंत्री हैैं।
पूरे लाला ईश्वरीदास जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की मिश्रौली ग्राम पंचायत का पुरवा है। इस गांव में कोरी बिरादरी के 20 परिवार (आबादी करीब 150) रहते हैं। यहां के लोगों को मुख्य मार्ग तक आने जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ती है। ग्रामीण रेलवे लाइन क्रॉस करने से बचना चाहें तो उन्हें करीब दो किलोमीटर की ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है।
यह दूरी ग्रामीणों को इसलिए खलती है क्योंकि अंडरपास के रास्ते रेलवे लाइन पार करने के बाद उन्हें घर जाने के लिए पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण सीधे रास्ते की मांग अरसा पूर्व से करते आ रहे हैं। प्रत्येक चुनाव में सभी दलों से लड़ने वाले नेता इस मांग को पूरा करने का दम भी भरते हैं। यह बात अलग है कि ग्रामीणों की यह मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश की स्थिति अब इस रूप में सामने आई है।