{"_id":"67d5d387c054e0091c05800c","slug":"villagers-demonstrated-on-the-road-amethi-news-c-96-1-ame1002-136487-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के जलालपुर तिवारी गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इंस्पेक्टर के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
जलालपुर तिवारी में दोपहर बाद गांव के तेजभान लोधी और रामराज के साथ गांव के अन्य लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के किनारे बेशकीमती आबादी की जमीन पर ग्राम प्रधान ने खुद का मकान बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी गल्ले की दुकान को पूर्ववत स्थान पर ही रहने दिया जाए। वे गल्ला लेने दूर नहीं जाएंगे, प्रधान पर अन्य कई गंभीर आरोपों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अपनी मांग पर अड़े रहे।
आरोप है कि प्रकरण के संबंध में जिले के कई आला अधिकारियों से शिकायत के बाद भी अनसुना कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने समझा कर प्रकरण की शिकायत एसडीएम से करने की बात कहते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव वाले प्रधान पर आबादी की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए और राशन की दुकान का स्थान बदले जाने से नाराज हैं।
विज्ञापन
उधर, जलालपुर तिवारी के प्रधान राहुल शर्मा ने बताया कि पहले कोटेदार सरस्वती अपने घर करीडीह से राशन का वितरण करती थीं, अब नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन जलालपुर तिवारी में बन गया है, जिसमें राशन रखा गया है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, वहीं बैनामे की भूमि पर निर्मित मकान का विरोध विपक्षी कर रहे हैं।