{"_id":"66eb4c8e31e7c26de309d854","slug":"video-of-fight-between-youth-and-police-personnel-goes-viral-amethi-news-c-96-1-ame1002-125891-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवक व पुलिस कर्मी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवक व पुलिस कर्मी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
Thu, 19 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया पर बुधवार की देर शाम दो पुलिस कर्मियों व बाइक सवार युवकों के बीच मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किस क्षेत्र का और कब का है, इसकी जांच की जा रही है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वायरल वीडियो में एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस रोकती है तो बाइक सवार दूसरा युवक मौजूद पुलिस कर्मी से वाद-विवाद करता नजर आ रहा है। अभद्रता करते हुए युवक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारता है तो पुलिस कर्मी भी पलटवार कर युवक की पिटाई करने लगता है। इसके बाद दो पुलिस कर्मी युवक को पकड़ लेते हैं। बचाव के लिए दूसरा युवक बाइक से उतरता है और छुड़ाने की कोशिश करता है। मौका पाकर युवक पुलिस कर्मी पर थप्पड़ों की बौछार कर देता है। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो किस क्षेत्र के साथ ही कब का है कि जांच करवाई जा रही है।