{"_id":"67d5d463516d159d7d075ffa","slug":"video-of-a-doctor-with-a-girl-in-a-veterinary-hospital-goes-viral-amethi-news-c-96-1-ame1002-136475-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पशु अस्पताल में युवती के साथ चिकित्सक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पशु अस्पताल में युवती के साथ चिकित्सक का वीडियो वायरल
Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। अंतू रोड स्थित पशु अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पशु चिकित्सालय के अंदर एक डॉक्टर को आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होते दिखाया गया है। इस मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जांच का आदेश दिया है, हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
एक अन्य पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक को अमेठी स्थित पशु चिकित्सालय में नशे में युवती के साथ मौजूद होने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। आरोप है कि डॉक्टर ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अस्पताल के अंदर ही संदिग्ध गतिविधियां कीं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ते देख युवती को अस्पताल के कमरे में बंद कर दिया गया।
ताला खोलने पर युवती ने बताया कि उसे अस्पताल का एक कर्मचारी वहां लेकर आया था और उसने कहा था कि होली का त्योहार है, इसलिए उसे वहां लाया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोम प्रकाश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो के बाद डिप्टी सीवीओ को जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी चिकित्सक का कहना है कि कार्यालय में वह सख्ती व ईमानदारी से कार्य करते हैं। ऐसे में साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया गया।