फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vehicles of the person who defrauded Rs 2.85 crore seized, property searched

Amethi News: 2.85 करोड़ की ठगी करने वाले की गाड़ियां सीज, खंगाली संपत्ति

Sun, 08 Sep 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicles of the person who defrauded Rs 2.85 crore seized, property searched
थाने में सीज की गई लग्जरी गाड़ी
अमेठी सिटी। मध्य प्रदेश के उज्जैन में करीब 2.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी अमेठी निवासी आरोपी को कस्टडी में लेकर उज्जैन की पुलिस शुक्रवार को अमेठी पहुंची। पुलिस ने उसकी संपत्ति के साथ कई खातों की जांच पड़ताल की है। आरोपी की एक लग्जरी गाड़ी बरामद कर ले गई है। उज्जैन पुलिस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंशीगंज के लीला पांडेय का पुरवा गांव निवासी राजभवन यादव ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक कारोबारी से करीब दो करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी कर अमेठी भाग आया। यहां पर उसने कारोबार खड़ा किया। फैक्टरी, गाड़ियां बना ली, लेकिन उसके खिलाफ उज्जैन के माधव नगर थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस उसे कस्टडी में लेकर अमेठी पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने अमेठी के आवास विकास कॉलोनी निवासी पीके सिंह के यहां से गाड़ी बरामद की। गाड़ी को लेकर पुलिस अमेठी थाने पहुंची। जांच में पता चला कि पीके सिंह ने गाड़ी खरीदी है। उज्जैन पुलिस ने पीके सिंह से कोर्ट के जरिए गाड़ी रिलीज कराने की बात कहते हुए गाड़ी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैन के माधव नगर थाने आए पुलिस टीम प्रभारी एसआर चौहान ने बताया कि राभवन यादव पर अगस्त माह में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसने दो करोड़ 85 लाख की ठगी की थी। गाड़ी व कुछ अन्य दस्तावेज आदि जब्त किया है। अमेठी इस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि उज्जैन पुलिस आरोपी रामभवन को लेकर आई थी। उसके बारे में टीम ने जांच पड़ताल की है। साथ ही एक गाड़ी भी जब्त कर ले गई है।

ठगी के सहारे खड़ी की करोड़ों की सल्तनत
राजभवन यादव बेहद शातिर बताया जा रहा है। क्षेत्रीय जानकारों का कहना है कि राजभवन लोगों से अलग थलग रहता था। स्थानीय लोगों से ज्यादा वास्ता नहीं रखता था। उसने मध्य प्रदेश के उज्जैन में फ्राड किया। उसके बाद यहां अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया। वह लग्जरी गाड़ियों का शैकीन है। उसके पास कई लग्जरी गाड़िया हैं। काली कमाई से राइस मिल सहित कई कारोबार खड़े कर लिए। अब वह अपने अलग ही अंदाज में रहता था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद उसकी करतूतों के बारे में लोगों को पता चला।


जब्त गाड़ी बेच चुका था आरोपी
बताते हैं कि जिस फार्च्यूनर गाड़ी को उज्जैन पुलिस जब्त करके आज ले गई है। वह गाड़ी अमेठी के आवास विकास के पीके सिंह के हाथ बेच चुका था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रामभवन ने अमेठी में भी काम करवाने सहित कई अन्य तरीके से तमाम लोगों से ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ अमेठी में भी कई मामले दर्ज हैं। सूत्र बताते हैं कि उसने पीके सिंह व उनके सहयोगियों से लाखों रुपये लिए थे, लेकिन जब रुपये नहीं दे पाया तो उसने गाड़ी उन्हीं को बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed