{"_id":"68fd2094cafc562737059f88","slug":"varras-suchit-wins-the-quiz-amethi-news-c-96-1-ame1022-150924-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: क्विज में वर्रा के सुचित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: क्विज में वर्रा के सुचित ने मारी बाजी
Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जामों। कंपोजिट विद्यालय बलभद्रपुर में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
बीईओ शोभनाथ यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें वर्रा के सुचित मौर्य ने प्रथम, कटारी की श्रद्धा पाल ने द्वितीय और धनेपुर के आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित बच्चों में आर्यन मौर्य, इतिशा कश्यप, आस्था चौरसिया, कनिष्क मिश्रा और आनंद कुमार शामिल हैं।
बीईओ ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है और उनमें विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा उत्पन्न हुई है। चयनित बच्चों को विद्यालय की ओर से उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामललन द्विवेदी, अनिल कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, राज कुमार, अजय कुमार मौर्य और कलावती शुक्ला आदि मौजूद रहे।